लाइव न्यूज़ :

करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक में 150 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर ईडी की केरल में 9 स्थानों पर छापेमारी, सोने समेत करोड़े रुपए नकदी जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 08:24 IST

ईडी ने एक बयान में बताया कि यह तलाशी अभियान बेनामी और उन लाभार्थियों के खिलाफ चलाया गया जिन्होंने कथित तौर पर बैंक से 150 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने इस महीने की शुरुआत में मुख्य आरोपी सतीश कुमार पी और किरन पी पी को गिरफ्तार किया था।तलाशी अभियान के दौरान सुनिल कुमार के आवासीय परिसर से 800 ग्राम सोना और साढ़े पांच लाख रुपये जब्त किए गए।

नयी दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई(एम)) के नियंत्रण वाले करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक लिमिटेड में 150 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर केरल में 9 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने इस महीने की शुरुआत में मुख्य आरोपी सतीश कुमार पी और किरन पी पी को गिरफ्तार किया था। ईडी ने एक बयान में बताया कि यह तलाशी अभियान बेनामी और उन लाभार्थियों के खिलाफ चलाया गया जिन्होंने कथित तौर पर बैंक से 150 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।

बयान में कहा गया,''तलाशी अभियान के दौरान सुनिल कुमार के आवासीय परिसर से 800 ग्राम सोना और साढ़े पांच लाख रुपये जब्त किए गए। अनिल कुमार के आवास से लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के पांच दस्तावेज जब्त किए गए और दीपक एस के आवासीय परिसर से पांच करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 19 दस्तावेज जब्त किए गए।'' एजेंसी ने सतीश कुमार द्वारा निपटाए गए 25 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना