लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेरल्ड केसः सोनिया और राहुल गांधी के घर की सुरक्षा बढ़ाई, कांग्रेस ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2022 19:47 IST

दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेरल्ड कार्यालय में मौजूद यंग इंडियन के कार्यालय को अस्थायी रूप से सील कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।राहुल गांधी के आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई है।कांग्रेस ने मोदी सरकार और केंद्र पर हमला तेज कर दिया है।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने हेरल्ड हाउस में स्थित यंग इंडियन के ऑफिस को सील करते हुए निर्देश दिया कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए। इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राहुल गांधी आवास पर सुरक्षा कड़ी की गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार और केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि सत्य की आवाज़ नहीं डरेगी पुलिसिया पहरों से। गांधी के अनुयायी लड़ के जीतेंगे इन अंधेरों से।। नेशनल हेरल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है।

पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएँगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेरल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई ईडी द्वारा धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। उन्होंने बताया कि ‘‘सबूतों को सुरक्षित रखने’’ के लिए अस्थायी तौर पर कार्यालय को सील किया गया है, जिन्हें मंगलवार की छापेमारी के दौरान अधिकृत प्रतिनिधियों के अनुपस्थित होने की वजह से एकत्र नहीं किया जा सका था।

सूत्रों ने बताया कि नेशनल हेरल्ड का बाकी कार्यालय इस्तेमाल के लिए खुला है। उन्होंने बताया कि ईडी ने यंग इंडियन के कार्यालय के बाहर एक नोटिस चस्पा किया है जिस पर जांच अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। नोटिस में लिखा गया है कि इस कार्यालय को एजेंसी की अनुमति के बिना खोला नहीं जा सकता। अधिकारियों ने बताया कि ईडी की टीम ने छापेमारी के वास्ते परिसर खोलने के लिए कार्यालय के प्रधान अधिकारी/प्रभारी को ई-मेल भेजा था, लेकिन जवाब का अब भी इंतजार है।

ईडी ने नेशनल हेरल्ड- एजेएल-यंग इंडियन करार से जुड़े कथित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली के आईटीओ के नजदीक बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस में नेशनल हेरल्ड के कार्यालय सहित कई ठिकानों पर छापा मारा था। नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) करती है और इस कंपनी की हिस्सेदारी यंग इंडियन के पास है। नेशनल हेराल्ड एजेएल के नाम से पंजीकृत है। 

टॅग्स :नेशनल हेराल्डसोनिया गाँधीराहुल गांधीकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए