लाइव न्यूज़ :

ई़़डी ने शाओमी इंडिया के आरोपों को किया खारिज, कहा - लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 17:55 IST

प्रवर्तन निदेशालय ने शाओमी के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि जिनमें कंपनी ने कहा था कि ईडी ने उसके भारतीय कर्मचारियों के बयान 'जबरदस्ती के तहत' दर्ज किए गए थे।  

Open in App
ठळक मुद्दे प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपों को बताया 'निराधार' और झूठेईडी ने कहा- शाओमी के किसी अधिकारी को धमकी नहीं दी

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ई़़डी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी (Xiaomi) के इस दावे को खारिज कर दिया है कि उसके अधिकारियों ने कंपनी के कर्मचारियों और उनके परिवारों को हिंसा की धमकी दी थी। ईडी ने इसे 'निराधार' बताया है। प्रवर्तन निदेशालय ने शाओमी के उन दावों को भी खारिज कर दिया कि जिनमें कंपनी ने कहा था कि ईडी ने उसके भारतीय कर्मचारियों के बयान 'जबरदस्ती के तहत' दर्ज किए गए थे।  

शनिवार को जारी एक बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने जोर देकर कहा कि यह 'मजबूत कार्य नैतिकता के साथ एक पेशेवर एजेंसी है, और किसी भी समय कंपनी के अधिकारियों के लिए कोई जबरदस्ती या धमकी नहीं थी'।

समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा एजेंसी के हवाले से कहा गया, "शाओमी इंडिया के अधिकारियों के आरोपों को ईडी द्वारा जबरदस्ती के तहत लिया गया था, जो असत्य और निराधार है। शाओमी इंडिया के अधिकारियों ने फेमा (FEMA) के तहत स्वेच्छा से विभिन्न अवसरों पर ईडी के समक्ष अपने बयानों को स्वेच्छा से पेश किया।"

आपको बता दें कि स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी कॉर्पोरेशन ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उसके वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ के दौरान 'मारपीट की धमकी' दी। कोर्ट में दायर किए गए दस्तावेजों के हवाले से ये रिपोर्ट सामने आई है।

पिछले दिनों ईडी ने शाओमी इंडिया के खिलाफ फेमा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, (फेमा) 1999 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के बैंक खातों में पड़े करोड़ों रुपये जब्त कर लिए थे। ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि फेमा के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खातों में जमा 5551.27 करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयशाओमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?