लाइव न्यूज़ :

शिवसेना विधायक पर ईडी का छापा ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ की कार्रवाई : संजय राउत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:16 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई को पार्टी ने मंगलवार को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया और कहा कि महाराष्ट्र सरकार या उसके नेता किसी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा का नाम लिए बिना यहां संवाददाताओं से कहा कि उसे (भाजपा) अगले 25 साल तक महाराष्ट्र में सत्ता में आने का ख्वाब देखना बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों के द्वारा चाहे जितना दबाव बना ले शिवसेना उसके आगे नहीं झुकेगी।

उन्होंने कहा, “अगर आपने आज शुरुआत की है तो हमें पता है कि इसका अंत कैसे करना है।”

धन शोधन के एक मामले में ईडी ने मंगलवार को शिवसेना विधायक सरनाईक से संबंधित परिसरों पर छापेमारी की।

राउत ने कहा, “यह कार्रवाई निश्चित रूप से राजनीतिक प्रतिशोध है। ईडी या किसी अन्य एजेंसी को किसी राजनीतिक पार्टी की शाखा के रूप में काम नहीं करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि सरनाईक की संपत्ति पर उस समय छापेमारी की गई, जब वह घर पर नहीं थे।

राउत ने कहा कि चाहे जितने भी नोटिस जारी किये जाएं, महाराष्ट्र में केवल सत्य की विजय होगी।

राउत ने यह भी कहा कि किसी एजेंसी द्वारा जांच करने पर पाबंदी नहीं है और साक्ष्य मौजूद होने पर वह कार्रवाई कर सकती है।

उन्होंने कहा, “लेकिन यदि आप राज्य सरकार के लोगों को मानसिक रूप से परेशान करना चाहते हैं, तो यह दांव उल्टा पड़ेगा। मुझे लगता है कि इसका समय आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर