लाइव न्यूज़ :

BMC के पूर्व मुख्य इंजीनियर के घर ED का छापा, दुबई में संपत्ति के दस्तावेज बरामद

By भाषा | Updated: January 18, 2020 13:39 IST

बयान के अनुसार ईडी को विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधान के तहत विशिष्ट और भरोसेमंद सूचना मिली थी। उसके आधार पर मुंबई के रहने वाले बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व मुख्य इंजीनियर के रिहायशी परिसर की तलाशी ली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि ईडी का आरोप है कि उसने संपत्ति के मूल्य के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखाये।वह यह भी नहीं बता पाया कि इसके लिये पैसा कहां से आया।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने बीएमसी के पूर्व मुख्य इंजीनियर के परिसरों की तलाशी ली। जांच में दुबई में कथित रूप से अवैध तरीके से संपत्ति खरीद से संबद्ध दस्तावेज बरामद किये गये। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

बयान के अनुसार ईडी को विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के प्रावधान के तहत विशिष्ट और भरोसेमंद सूचना मिली थी। उसके आधार पर मुंबई के रहने वाले बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पूर्व मुख्य इंजीनियर के रिहायशी परिसर की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दुबई में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदे जाने से जुड़ा दस्तावेज प्राप्त हुआ।

बयान के अनुसार इस बारे में पूर्व मुख्य इंजीनियर का कहना है कि उसने दुबई में यह संपत्ति 2012 में 70 लाख रुपये में खरीदी थी। कुल 89 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला यह दुबई में पार्क आईलैंड में स्थित है। यह संपत्ति व्यक्ति, उसकी पत्नी और बच्चे के नाम पर है।

हालांकि ईडी का आरोप है कि उसने संपत्ति के मूल्य के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखाये। वह यह भी नहीं बता पाया कि इसके लिये पैसा कहां से आया। बयान में कहा गया है कि दस्तावेजों के अनुसार संपत्ति किराये पर है और उससे उसे सालाना 65,000 एईडी (अरब अमीरात दिरहम) (करीब 13 लाख रुपये) किराया मिल रहा है। मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब