लाइव न्यूज़ :

यंग इंडिया का दफ्तर सील करने के बाद ईडी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा समन, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2022 13:17 IST

राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,  मुझे ईडी का समन मिला, उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन को गुरुवार समन जारी कियाकांग्रेस नेता ने कहा, जब संसद सत्र चल रहा हो तो क्या उनके लिए समन करना सही है ईडी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को समन किया गया है ताकि वह वहां छानबीन होने दें

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है। इसकी जानकारी खड़गे ने दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब संसद सत्र चल रहा हो तो क्या उनके (ईडी) लिए समन करना सही है?

राज्यसभा में एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,  मुझे ईडी का समन मिला, उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद सत्र चल रहा हो तो क्या उनके लिए समन करना सही है? कांग्रेस नेता ने सवाल किया-  क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है?..हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में अपनी कार्रवाई के तहत बुधवार को दिल्ली में ‘नेशनल हेराल्ड’ कार्यालय में ‘यंग इंडियन’ कंपनी के परिसर को 'अस्थायी रूप से सील' कर दिया था। उधर, ईडी सूत्रों ने बताया कि 'प्रिंसिपल ऑफिसर खड़गे बुधवार आए और छानबीन करवाए बिना परिसर छोड़कर चले गए। अब मल्लिकार्जुन खड़गे को समन किया गया है ताकि वह वहां छानबीन होने दें। जब अधिकृत शख्स के सामने छानबीन (सर्च) हो जाएगी तो सील को हटा लिया जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उसके मुख्यालय, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवासों को घेर लिया। उसने सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। इससे पहले, ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के मामले में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की थी।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेप्रवर्तन निदेशालयराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी