लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, हॉन्गकॉन्ग से वापस लाई 1350 करोड़ के हीरे-मोती

By सुमित राय | Updated: June 10, 2020 19:29 IST

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके हॉन्गकॉन्ग के फर्मों से 1350 करोड़ रुपये की हीरे, मोती और जवाहरात वापस लाई है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी हॉन्गकॉन्ग की फर्मों से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के तराशे हुए करीब 2340 किलोग्राम हीरे, मोती और गहने लाई।इन सामानों में पॉलिश हीरे, मोती, मोती और चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिसकी कीमत 1350 करोड़ रुपये है।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी बुधवार को हॉन्गकॉन्ग की फर्मों से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के तराशे हुए करीब 2340 किलोग्राम हीरे, मोती और गहने लाई, जिनकी कीमत 1350 करोड़ रुपये है।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा, "आज (बुधवार), प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हॉन्गकॉन्ग से नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की विभिन्न विदेशी संस्थाओं की 108 खेप वापस मंगाई। इन सामानों का मूल्य 1350 करोड़ रुपये (लगभग) घोषित किया गया है।"

ईडी ने बताया, "इन कीमती सामानों में पॉलिश हीरे, मोती, मोती और चांदी के आभूषण शामिल हैं, इन्हें हॉन्गकॉन्ग की एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम में रखा गया था। इन खेपों को आज मुंबई वापस लाया गया और खेपों का वजन लगभग 2340 किलोग्राम है।

2018 में हॉन्गकॉन्ग भेजे गए थे ये सामान

ईडी ने अपने बयान में बताया, इस कंसाइनमेंट को साल 2018 में दुबई से हॉन्गकॉन्ग भेजा गया था और ईडी को उसी साल जुलाई में इसकी खबर मिल गई थी। इसके बाद इन सामानों को भारत लाने को लेकर हॉन्गकॉन्ग के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया गया। सभी प्रक्रियाओं और औपचारिकताओं के बाद इन सामानों को भारत लाया गया है।

13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी हैं और इन पर 13 हजार करोड़ रुपये घोटाला करने का आरोप है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी ने भारतीय बैंकों के 13000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। यह पैसे उन्हें साल 2011 से 2018 के बीच निस्तारित किए गए थे। इस घोटाले में बैंक के कई अधिकारियों ने भी उसका साथ दिया। बैंक घोटालों के खुलासे से पहले ही नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर भाग गए थे।

टॅग्स :पीएनबी स्कैमनीरव मोदीमेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?