लाइव न्यूज़ :

सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क, सट्टेबाजी ऐप 1एक्सबेट पर ईडी एक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2025 16:15 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले की जाँच के सिलसिले में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की संपत्तियाँ ज़ब्त की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया था।शिखर धवन की ₹4.5 करोड़ की संपत्ति और सुरेश रैना के ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड को ज़ब्त किया।22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से आधे (लगभग 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना औरशिखर धवन पर डंडा चला दिया। ईडी ने सट्टेबाजी से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कीं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में कई खिलाड़ी और अभिनेता से पूछताछ की गई थी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने एक ‘‘अवैध’’ सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट के संचालन से जुड़े धनशोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन की 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

संघीय एजेंसी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर ने ‘स्थिति को जानते हुए एक्सबेट’ और उसके सहयोगियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ समझौते किए। ईडी ने जांच के तहत इन दोनों क्रिकेटर के अलावा युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटरों, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की है। कैरेबियाई द्वीप कुराकाओ में पंजीकृत ‘1एक्सबेट’ को पोर्टल द्वारा सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज बताया गया है।

ईडी ने कथित अवैध सट्टेबाजी साइट के संचालन से जुड़ी धन शोधन जाँच के तहत रैना और धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। एजेंसी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत क्रिकेटरों की एक अचल संपत्ति ज़ब्त करने का आदेश मिला है। उस आदेश के बाद, ईडी ने 1xBet नामक ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट के खिलाफ मामले में शिखर धवन की ₹4.5 करोड़ की संपत्ति और सुरेश रैना के ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड को ज़ब्त किया।

ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं। बाजार विश्लेषण कंपनियों और जांच एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, ऐसे विभिन्न ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के लगभग 22 करोड़ भारतीय उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से आधे (लगभग 11 करोड़) नियमित उपयोगकर्ता हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का बाजार 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है और 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। सरकार ने पिछले महीने संसद को बताया था कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए मंच को ब्लॉक करने के लिए 2022 से जून 2025 तक 1,524 आदेश जारी किए हैं।

टॅग्स :सुरेश रैनाशिखर धवनप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील