लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धन शोधन मामले में सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की संपति कुर्क की

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की 35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थाई रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में ‘‘मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) के कालेडोनिया बिल्डिंग में 10,550 वर्ग फुट की दो व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।’’

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 35.48 करोड़ रुपये की संपत्ति व्यावसायी राज श्राफ और उनकी पत्नी प्रीति श्राफ की है।

एजेंसी सूत्रों ने बताया कि प्रीति श्राफ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

संपत्ति की कुर्की एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश और सारंग वधावन के कथित बैंक धोखाधड़ी के संबंध की जा रही धन शोधन की जांच के सिलसिले में की गई है।

ईडी ने कहा कि वधावन बंधुओं और अन्य के खिलाफ येस बैंक से मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को मिली 200 करोड़ रुपये की राशि के गबन के सिलसिले में धन शोधन की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर