लाइव न्यूज़ :

गठबंधन सरकारों में अर्थव्यवस्था का सुनहरा दौर रहा, बजट लोगों की उम्मीदों के प्रतिकूल रहा: परनीत कौर

By भाषा | Updated: July 9, 2019 16:48 IST

बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कौर ने देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में तीन बजट को परिवर्तनकारी माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पेश किया गया जिसने भारत की अर्थव्यस्था की दशा और दिशा बदल दी।इसके बाद 1997 में पी चिदंबरम ने ड्रीम बजट पेश किया और फिर 2004 में संप्रग सरकार का पहला बजट आया।

कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने नयी मोदी सरकार के पहले बजट को आशाओं के विपरीत बजट करार देते हुए मंगलवार को कहा कि आजाद भारत में गठबंधन की सरकारों में देश की अर्थव्यवस्था का सुनहरा दौर रहा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट लोगों की उम्मीदों के प्रतिकूल रहा है।

बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कौर ने देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में तीन बजट को परिवर्तनकारी माना जाता है। पहला ऐसा बजट 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा पेश किया गया जिसने भारत की अर्थव्यस्था की दशा और दिशा बदल दी।

कौर ने कहा कि इसके बाद 1997 में पी चिदंबरम ने ड्रीम बजट पेश किया और फिर 2004 में संप्रग सरकार का पहला बजट आया। इन दोनों बजट ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। पटियाला से कांग्रेस सांसद ने कहा कि गठबंधन की सरकारों में भारत की अर्थव्यवस्था का सुनहरा दौर रहा।

उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत होने के बावजूद मोदी सरकार का यह बजट लोगों की आशाओं और अकांक्षाओं के विपरीत रहा है। कौर ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट में रक्षा खर्च के लिए कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल