Economic Survey 2020: बजट सत्र आज से शुरू, संसद में पेश होगा इकॉनामिक सर्वे, जानें क्या होती है आर्थिक समीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 31, 2020 10:41 AM2020-01-31T10:41:39+5:302020-01-31T10:53:55+5:30

आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है।

Economic Survey 2020 Live updates: Report card Presentation of the economy | Economic Survey 2020: बजट सत्र आज से शुरू, संसद में पेश होगा इकॉनामिक सर्वे, जानें क्या होती है आर्थिक समीक्षा

संसद में आज आर्थिक समीक्षा पेश किया जाएगा.

Highlightsआर्थिक समीक्षा का दस्तावेज तीन खंड में होता हैबजट 2020-21 एक फरवरी को पेश किया जाएगा.

संसद में आज आर्थिक समीक्षा पेश किया जाएगा। आर्थिक समीक्षा यानि इकॉनामिक सर्वे से देश की अर्थव्यवस्था का हाल पता चलता है।  Economic Survey को बजट से एक दिन पूर्व पेश किया जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आज संसद में इकनॉमिक सर्वे 2019-20 पेश करेंगी। एक फरवरी 2020 को आम बजट पेश किया जाएगा। 

आर्थिक समीक्षा से परिचय

आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। आम तौर पर केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की अगुवाई वाली समिति आर्थिक समीक्षा तैयार करती है। दस्तावेज में देश के आर्थिक हालात का उल्लेख होता है। इसमें जीडीपी ग्रोथ का अनुमान और राजकोषीय घाटा का विवरण होता है।

तीन खंड में होगी आर्थिक समीक्षा

आर्थिक समीक्षा का दस्तावेज तीन खंड में होता है जिसमें वॉल्यूम-1, वॉल्यूम-2 और स्टैटिस्टिकल अपेन्डिक्स होता है।
 

Web Title: Economic Survey 2020 Live updates: Report card Presentation of the economy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे