लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को झटकाः चुनाव आयोग ने दिए 'नमो टीवी' के कंटेट को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 11, 2019 23:57 IST

चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि गैर प्रमाणित सामग्री को तत्काल हटाया जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे नमो टीवी पर बिना पूर्व प्रमाणन के दिखाए जा रहे सभी राजनीतिक प्रचार कार्यक्रमों को तत्काल हटाया जाए।आयोग ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई और एक रिपोर्ट पेश शीघ्र करने को कहा है। 

नई दिल्ली, 11 अप्रैलःचुनाव आयोग ने नमो टीवी पर बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। आयोग ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है कि नमो टीवी पर बिना पूर्व प्रमाणन के दिखाए जा रहे सभी राजनीतिक प्रचार कार्यक्रमों को तत्काल हटाया जाए।

आयोग ने अपने पत्र में है कि नमो टीवी का कंटेट एक राजनीतिक पार्टी द्वारा प्रायोजित है इसलिए इसे बिना पूर्व प्रमाणन के जारी नहीं किया जा सकता। आयोग ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई और एक रिपोर्ट पेश शीघ्र करने को कहा है। 

चुनाव आयोग ने कहा कि इस सिलसिले में इलेक्शन कमीशन के निर्देश के अनुसार स्थानीय मीडिया प्रमाणन समिति किसी राजनीतिक सामग्री को मंजूरी देने में सख्ती से नियमों का पालन करेगी। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष चैनल के बारे में एक शिकायत दायर की थी जिसके बाद आयोग ने दिल्ली के सीईओ को इस मामले में एक रिपोर्ट दायर करने को कहा था।

इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चुनाव आयोग को बताया कि यह एक विज्ञापन मंच है जिसके लिए मंत्रालय से लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली के सीईओ ने नमो टीवी के लोगो को मंजूरी दी थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब