लाइव न्यूज़ :

रमजान के दौरान सुबह सात के बजाय पांच बजे नहीं शुरू होगा मतदान, चुनाव आयोग ने खारिज की याचिका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 6, 2019 04:00 IST

इस बार सात मई से रमजान का महीना शुरू होगा। इसे देखते हुए चुनाव आयोग से गुहार लगाई गई थी कि बाकी तीन चरणों के मतदान शुरू होने का समय सुबह सात बजे के बजाय साढ़े चार-पांच बजे कर देना चाहिए। इसके पीछे रमजान के महीने और लू (गर्म हवा) चलने की दलीलें दी गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के बाकी तीन चरणों में सुबह सात के बजाय साढ़े चार या पांच बजे मतदान शुरू करने संबंधी याचिका को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया।याचिका में रमजान के महीने की दलील दी गई थी और कहा गया था कि इस दौरान भयंकर लू लोगों को सताएगी।

चुनाव आयोग ने रविवार (5 मई) को लोकसभा चुनाव के पांचवें, छठें और सातवें चरण के लिए मतदान शुरू करने के समय में फेरबदल करने की याचिका को खारिज कर दिया। इस बार सात मई से रमजान का महीना शुरू होगा। इसे देखते हुए चुनाव आयोग से गुहार लगाई गई थी कि बाकी तीन चरणों के मतदान शुरू होने का समय सुबह सात बजे के बजाय साढ़े चार-पांच बजे कर देना चाहिए। इसके पीछे रमजान के महीने और लू (गर्म हवा) चलने की दलीलें दी गई थीं।

बीते गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मतदान का समय बदलने के मामले में फैसला लेने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग का कहना है, ''आयोग को लोकसभा 2019 के आम चुनावों के पांचवें, छठें और सातवें चरण के मतदान के मौजूदा घंटों में फेरबदल करना संभव नहीं लगता है।" 

बता दें कि चुनाव के वक्त में फेरबदल करने संबंधी याचिका वकील मोहम्मद निजामुद्दीन पाशा और असद हयात ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी। याचिका में मौसम की स्थितियों से रूबरू कराते हुए कहा गया था कि रमजान का महीना 6 मई से शुरू हो सकता है और मुसलमान इस दौरान रोजा रखते हैं। याचिका में मैसम विभाग का हवाला देते हुए कहा गया था कि अगले कुछ दिनों में लोगों को भयंकर लू के थपेड़ों से गुजरना होगा।

बीते सोमवार को याचिकाकर्ताओं ने इस संबंध में चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया था लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। जिसके बाद शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को इस संबंध में जरूरी फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। 

बता दें कि पांचवें चरण का मतदान 6 मई, छठें चरण का मतदान 12 मई और सातवें यानी आखिरी चरण का मतदान 19 मई को है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावरमजानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप