लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश के बाद राजस्थान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 08:25 IST

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए। दो दिन पहले (24मार्च)  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी शुक्रवार 4 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के बीकानेर में रविवार भूकंप के झटके महसूस किए गए।रविवार तड़के अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी लोगों ने 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए।

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर में रविवार भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।अधिकारियों के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता  4.2 मापी गई है। किसी भी तरह की नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि रविवार तड़के अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भी लोगों ने 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। 

पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए। दो दिन पहले (24मार्च)  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10.28 बजे सूरजपुर जिले के भटगांव कस्बे और आसपास के क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र भू सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके करीब छह सेकेंड तक महसूस किए गए।

शुक्रवार को ही मध्यप्रदेश में ग्वालियर और इसके आसपास रिक्टर पैमाने पर 4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के अधिकारी एसएन साहू ने ‘पीटीआई -भाषा’ को बताया कि भूकंप के हल्के झटके सुबह 10.31 बजे आए। भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था।

 

 

टॅग्स :भूकंपराजस्थानअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना