लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारतीय राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी, जम्मू कश्मीर में सौ से अधिक मवेशियों की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2018 03:47 IST

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शाम को थानामांडी क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 मईः उत्तर भारत के कई भागों में मंगलवार को आंधी आई और गरज के साथ बारिश हुई। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में कम से कम सौ मवेशियों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में पेड़ उखड़ गये तथा घरों की छतें उड़ गईं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई भागों में जनजीवन अस्त - व्यस्त रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कल और खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। 

जम्मू कश्मीर के राजौरी में शाम को थानामांडी क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। राजौरी जिला विकास आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि किसी व्यक्ति के मारे जाने की फिलहाल कोई खबर नहीं है लेकिन भेड़ बकरियों सहित सौ से अधिक मवेशी मारे गये हैं। 

हिमाचल प्रदेश के शिमला और अन्य भागों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी आई तथा राज्य के ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ। राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभागों में कई जगहों तथा जयपुर, अजमेर तथा कोटा के कुछ इलाकों में आंधी आई। 

मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर अगले 24 घंटे में फिर से आंधी या गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली के कुछ भागों में शाम को आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में मंगलवार रात संभवत: तेज हवाओं की वजह से एक इमारत की दीवार ढह जाने से एक महिला और तीन बच्चे घायल हो गए।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में रात नौ बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभावित इमारत एक एक पुराना ढांचा थी और दीवार तूफान की वजह से गिर गई। इसके अलावा पंजाब तथा हरियाणा के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे तापमान में कमी आई। 

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी