लाइव न्यूज़ :

दुष्यंत चौटाला ने कहा- हरियाणा कैबिनेट का विस्तार अगले दो दिनों के अंदर होगा

By भाषा | Updated: November 12, 2019 19:50 IST

चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। यह पूछने पर कि कितने निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन के दोनों सहयोगी इस पर निर्णय करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहरलाल खट्टर नीत हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो दिनों के अंदर होगा। यह बात मंगलवार को यहां उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही।यह पूछने पर कि कितने निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन के दोनों सहयोगी इस पर निर्णय करेंगे।

मनोहरलाल खट्टर नीत हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार अगले दो दिनों के अंदर होगा। यह बात मंगलवार को यहां उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। जननायक जनता पार्टी नेता ने यहां मुख्यमंत्री खट्टर के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हुई। यह पूछने पर कि कितने निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा, दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन के दोनों सहयोगी इस पर निर्णय करेंगे।

यह पूछने पर कि कैबिनेट का विस्तार कब होगा, उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह अगले 48 घंटे (बृहस्पतिवार तक) में होगा।’’

सूत्रों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद थी लेकिन महाराष्ट्र में गतिरोध के चलते मंत्रियों को कैबिनेट विस्तार में विलंब हुआ।

यह पूछने पर कि क्या जजपा के दो और विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया जाएग तो चौटाला ने कहा, ‘‘यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है।’’

यह पूछने पर कि जजपा खेमे को मिलने वाले विभागों के बारे में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई तो चौटाला ने सकारात्मक जवाब दिया।

कैबिनेट विस्तार से पहले पांच निर्दलीय विधायक- नयनपाल रावत, सोमबीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलेन, धर्मपाल गोंदर और बलराज कुंडू की दिल्ली में मंगलवार को बैठक हुई।

रणजीत सिंह चौटाला सहित सभी सात निर्दलीय विधायक दिल्ली की बैठक में मौजूद नहीं थे जो खट्टर नीत सरकार का समर्थन कर रहे हैं। जीतने वाले अधिकतर निर्दलीय विधायक चुनावों से पहले भाजपा से टिकट चाहते थे लेकिन उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।

रावत ने कहा, ‘‘हम निर्दलीय जीते लेकिन हम भाजपा समर्थक हैं।’’ उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों को निश्चित रूप से आकांक्षा है कि उनमें से कुछ को कैबिनेट विस्तार में जगह दी जाए लेकिन उन्हें मंत्री या विभाग की लालच नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।’’

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर