लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में कथित बेनामी नकदी मिलने की जांच कर सकती है सीबीआई

By भाषा | Updated: June 5, 2019 05:04 IST

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास भेज दिया था। एजेंसी भविष्य की कार्रवाई पर चुप्पी साधे है और पुष्टि भी नहीं की है क्या उसे शिकायत मिली है या नहीं ।

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी सहयोगियों और अन्य के घरों पर अप्रैल में आयकर के छापे के दौरान कथित तौर पर करीब 281 करोड़ रुपये बेनामी नकदी मिलने के मामले में सीबीआई जांच कर सकती है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में बताया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से एक रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग ने मामले में जांच की मांग के लिए सरकार को पत्र लिखा था।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने ‘आवश्यक कार्रवाई’ के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास भेज दिया था। एजेंसी भविष्य की कार्रवाई पर चुप्पी साधे है और पुष्टि भी नहीं की है क्या उसे शिकायत मिली है या नहीं । हालांकि, सरकार के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी को शिकायत मिली है और प्रारंभिक आरोपों की पुष्टि की जा रही है ।

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में तलाशी में कारोबार, राजनीति और लोकसेवा सहित विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों की 281 करोड़ रुपये बेनामी नकदी के सुनियोजित गिरोह का पता चला।’’ सीबीडीटी ने कहा कि नकदी का एक हिस्सा दिल्ली में बड़े राजनीतिक दल के मुख्यालय तक भेजा गया।

इसमें वह 20 करोड़ रुपये भी शामिल हैं जो हाल में हवाला के जरिए दिल्ली के तुगलक रोड पर रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारी के घर से राजनीतिक दल के मुख्यालय पहुंचाए गए। हालांकि, सीबीडीटी ने न तो राजनीतिक पार्टी की और न ही वरिष्ठ पदाधिकारी की पहचान उजागर की है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया