लाइव न्यूज़ :

बिहार में शादी-विवाह के दौरान की जा रही हर्ष फायरिंग से जा रही हैं जानें, पुलिस चाहकर भी नही कर पा रही है नियंत्रण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2023 15:49 IST

पटना और भोजपुर में दो लोगों की शादी समारोह के बीच गोली लगने से मौत हो गई। पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी जबकि भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जयमाला के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में हर्ष फायरिंग एक बड़ी समस्या बन गई हैदो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान गईपुलिस चाहकर भी अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रही है

पटना: बिहार में शादी-विवाह समारोह के दौरान प्राय: की जाने वाली हर्ष फायरिंग एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके कारण शादी जैसे शुभ अवसर पर भी लाशें गिर रही हैं। लेकिन पुलिस चाहकर भी उसपर अंकुश लगा पाने में विफल साबित हो रही है। इस लग्न के दौरान ही अभी तक करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी हैं, बावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

हालांकि कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने एक आदेश जारी कर यह कहा था कि शादी-विवाह अथवा किसी अन्य समारोहों के दौरान हर्ष फायरिंग किये जाने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन पुलिस के इस आदेश की धज्जियां उडाते हुए हर्ष फायरिंग के बढ़ते चलन के बीच लोगों की मौत का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में रविवार को ताबड़तोड़ शादियों के बीच पटना और भोजपुर में दो लोगों की शादी समारोह के बीच गोली लगने से मौत हो गई। पटना जिले के बख्तियारपुर स्थित सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव में रविवार की देर रात दूल्हा-दुल्हन के सामने कुर्सी पर बैठकर वरमाला देख रहे शंभूनाथ सिंह उर्फ नेताजी को हर्ष फायरिंग के दौरान पेट में गोली लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे इस शादी में मध्यस्थ की भूमिका में थे।

थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि आपसी रंजिश की जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, ग्रामीण स्तर पर किसी विवाद में घटना की आशंका है। वहीं, पुलिस भी इस बिंदू पर जांच कर रही है कि आसमानी फायरिंग के दौरान पेट में गोली कैसे लगी? वहीं, दूसरी तरफ भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में जयमाला के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक 25 वर्ष रोहित सिंह सैदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र थे। मृतक के सीने के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

मृतक रिश्ते में दुल्हन के चचेरे भाई लगते थे। वारदात के बाद शादी की शहनाई की जगह चीख-पुकार मच गई। भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज और अन्य जानकारी एकत्रित कर आरोपित की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। हालांकि, अभी तक वादी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने में लगी है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम