लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में 5 शताब्दी पहले शाही परिवार द्वारा शुरू की गई दुर्गा पूजा अब भी आकर्षण का केंद्र

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:08 IST

Open in App

(जयंत भट्टाचार्य)

अगरतला, 10 अक्टूबर त्रिपुरा में शाही परिवार द्वारा पांच सदी पहले शुरू की गई परंपरागत दुर्गा पूजा ऐसे समय में भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है जब कई दुर्गा पूजा संगठन अपने पंडालों को आधुनिकता का रंग देकर तैयार करते हैं।

त्रिपुरा शाही परिवार ने पांच सदी पहले अपनी तत्कालीन राजधानी उदयपुर में दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत की। समय के साथ स्थानांतरण होता रहा और यह पहले अमरपुर हुआ और फिर 18वीं शताब्दी की शुरुआत में महाराजा कृष्ण किशोर माणिक्य बहादुर ने इसे अगरतला कर दिया। उन्होंने लगभग 183 साल पहले देवी भगवती को समर्पित एक मंदिर का निर्माण कराया।

त्रिपुरा ने जब 15 अक्टूबर, 1949 को भारत सरकार के साथ विलय दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए तो यह सहमति हुई कि दुर्गाबड़ी मंदिर, गोमती जिले के उदयपुर में स्थित त्रिपुरेश्वरी काली मंदिर और कुछ अन्य मंदिरों का वित्तपोषण और देखरेख राज्य सरकार करेगी।

इस समझौते का पालन करते हुए पश्चिमी त्रिपुरा के जिला अधिकारी मंदिर के अनुष्ठानों की देखरेख करते हैं। वह पूजा के सेवायत भी होते हैं। राज्य सरकार दैनिक पूजा से लेकर हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने में होने वाली पूजा का खर्चा भी उठाती है।

हालांकि, मंदिर के नाममात्र के संरक्षक के रूप में शाही परिवार का प्रमुख दुर्गा पूजा समेत यहां आयोजित सभी कार्यक्रमों से जुड़ा रहता है।

राज्य के इतिहास और संस्कृति पर शोध करनेवाले पन्नालाल रॉय ने बताया कि यहां दुर्गाबाड़ी मंदिर में देवी दुर्गा के पारंपरिक 10 हाथ की जगह दो हाथ हैं और इसके पीछे की कथा ऐसी है कि महाराजा कृष्णा किशोर की पत्नी महारानी सुलक्षणा देवी, देवी दुर्गा के 10 हाथ देखकर बेहोश हो गई और उस रात महारानी ने सपना देखा कि देवी ने उन्हें दुर्गा की एक ऐसी प्रतिमा की पूजा की सलाह दी, जिसके दो हाथ दिखते हैं और बाकी आठ अदृश्य हों।

त्रिपुरा में करीब 2,500 दुर्गा पूजा पंडाल हैं, जिनमें से अकेले 1,000 तो अगरतला में ही है। इनमें से कई विषय आधारित पंडाल होते हैं। लेकिन ऐतिहासिक महत्व और शाही परिवार से जुड़े होने की वजह से दुर्गाबाड़ी पूजा अब भी मुख्य आकर्षण का केंद्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos