लाइव न्यूज़ :

पत्नी से विवाद के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान

By भाषा | Updated: July 24, 2021 13:35 IST

Open in App

नोएडा(उप्र),24जुलाई नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में अपनी ससुराल आए एक व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद के रहने वाले उपेंद्र उर्फ पप्पी (27) की शादी लड़पुरा गांव की प्रियंका से हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रियंका का उसके पति से सिकंदराबाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह अपने मायके आ गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उपेंद्र अपनी ससुराल आया, तथा पत्नी को मना कर घर वापस ले जाने का प्रयास करने लगा,लेकिन पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और इस बात से आक्रोशित उपेंद्र ने घर से बाहर जा कर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

उन्होंने बताया कि वह गांव के बाहर एक प्लाट में मूर्छित अवस्था में मिला,जहां से उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर