लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के 28वें दिन भी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध बरकरार, उल्लंघन करने होगी कड़ी कार्रवाई

By भाषा | Updated: April 15, 2020 21:46 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप के कारण जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के 28वें दिन भी लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर प्रतिबंध बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में बाजार बंद हैं और सार्वजनिक वाहन सड़को से नदारद है।जिन क्षेत्रों को संक्रमण की अधिकता या रेड जोन घोषित किया गया है, वहां तय मानकों का पालन होने के लिए प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं और इनका उल्लंघन करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

श्रीनगर: कश्मीर में कोरोना वायरस (Coronavirus) प्रकोप को रोकने और इस संबंध में मानक प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

घाटी में लॉकडाउन का बुधवार को 28वां दिन है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर प्रतिबंध बरकरार है। सुरक्षा बलों ने घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया है और कई अन्य जगहों पर भी लोगों की गैरजरूरी आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गये हैं। 

उन्होंने बताया कि सिर्फ वैध पास वालों को ही जाने दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों को संक्रमण की अधिकता या रेड जोन घोषित किया गया है, वहां तय मानकों का पालन होने के लिए प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं और इनका उल्लंघन करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में स्थानीय मोहल्ला समितियों से संपर्क साधकर उन्हें इस कार्य में शामिल किया गया है। 

उन्होंने बताया कि घाटी में बाजार बंद हैं और सार्वजनिक वाहन सड़को से नदारद है। सिर्फ दवाइयों और किराने की दुकानें खुली हैं। केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमित लोगों की संख्या 278 तक पहुंच गई है। अब तक यहां चार मरीजों की मौत हुयी है जबकि 20 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में 55,000 से ज्यादा लोग निगरानी में हैं। इनमें से कुछ सरकारी पृथक सेवा स्थानों पर हैं और कुछ अपने घरों में पृथक रह रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"