लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में बादल फटने से खीरी में शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:09 IST

Open in App

उत्तराखंड में सोमवार को कई स्थानों पर बादल फटने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर सोमवार रात से अचानक बढ़ गया। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी । उत्तराखंड में बादल फटने की खबर के बाद खीरी के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने सोमवार शाम को खीरी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया। जिलाधिकारी ने अलर्ट नोटिस में सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम), तहसीलदारों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और आसन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि शारदा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण गोला तहसील के एक गांव में पानी के बहाव से गन्ने और धान की फसल डूब गई। गोला के एसडीएम अखिलेश यादव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 'बझेड़ा गांव में शारदा की धारा का अतिप्रवाह अस्थायी थी, और अगले 24 घंटों के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगी।'' उन्होंने कहा कि "राजस्व विभाग की टीमों को स्थिति की समीक्षा के लिए मौके पर भेजा गया है।" बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव ने बझेड़ा गांव में कटाव रोधी परियोजना को किसी भी बड़े नुकसान से इनकार किया। अभियंता ने कहा, "शारदा धारा का अतिप्रवाह उत्तराखंड में बादल फटने का परिणाम है और अगले कुछ घंटों में जल स्तर सामान्य हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि कटाव को रोकने के लिए बझेड़ा गांव में 920 मीटर लंबी कटाव रोधी परियोजना पहले से ही निचले इलाकों में है और पानी का अतिप्रवाह असामान्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश : बाढ़ के हालात को लेकर सपा ने साधा सरकार पर निशाना

भारतउत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"