लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के हरि नगर में डीटीसी बस ने एक स्कूटर को मारी टक्कर, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:27 IST

Open in App

दिल्ली के हरि नगर इलाके में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस के एक स्कूटर को टक्कर मारने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बस चालक मंगल शैन धीरन को तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसा बृहस्पतिवार को हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। निहाल विहार के निवासी दिनेश (32) को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रंजती का उपचार माता चानन देवी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिनेश के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए , भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतU-Special Bus: दिल्ली में ‘यू-स्पेशल’ बसों की वापसी, 67 डीयू कालेजों को देंगी सेवाएं

भारतDelhi: खुशखबरी! दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी DTC की 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम रेखा गुप्ता इस दिन दिखाएंगी हरी झंडी

भारतDelhi Bus Fire Video: सड़क पर धूं-धूं कर जली DTC बस, बाल-बाल बचे यात्री; देखें वीडियो

भारतदिल्ली की नई ई-बसों में 3 दिन सफर फ्री,केजरीवाल हुए सवार

भारतDelhi को मिली पहली 100% Electric Bus

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?