द्रौपदी मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू तैयार, जीत की घोषणा होते ही जश्न की है तैयारी

By शिवेंद्र राय | Published: July 21, 2022 12:56 PM2022-07-21T12:56:48+5:302022-07-21T12:59:29+5:30

राजग की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु की जीत को तय मानकर उनके ओडिशा के पैतृक गांव में जश्न की तैयारियां जारी हैं। गांव वाले बीस हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं जो मूर्मु की जीत की घोषणा होते ही पूरे गांव में बांट दिए जाएंगे।

Droupadi Murmu village to celebrate her victory by distributing 20000 laddoos | द्रौपदी मुर्मू के गांव में 20 हजार लड्डू तैयार, जीत की घोषणा होते ही जश्न की है तैयारी

द्रौपदी मुर्मू में बनाए जा रहे हैं बीस हजार लड्डू

Highlightsद्रौपदी मुर्मू में बनाए जा रहे हैं बीस हजार लड्डूलोक कलाकारों और आदिवासी नर्तकियों ने भी की जश्न की तैयारीद्रौपदी मुर्मू को चुनाव में 27 दलों का समर्थन मिला था

नई दिल्ली: भारतीय गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राजग की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। मूर्मु की जीत तय मानकर उनके पैतृक गांव में जश्न की तैयारियां जारी हैं। इसके लिए मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। 

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 280 किलोमीटर दूर उपरबेडा में मतगणना शुरू होने से पहले ही लोग जश्न के मूड में आ चुके हैं। मुर्मू का जन्म और पालन-पोषण इसी सुदूर आदिवासी गाँव में हुआ था, अब इस गांव के लोग "ओडिशा की बेटी" के लिए गर्वित और आनंदित हैं। उपरबेडा गांव के लोग इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पहली बार कोई आदिवासी बेटी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचेगी। 

मुर्मू की जीत की खुशी में बांटने के लिए लड्डू बना रही एक महिला ने कहा कि “आज मैं बहुत खुश हूं, इसलिए मैं राष्ट्रपति बनने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए लड्डू बना रही हूं। गांव में बड़े पैमाने पर 20 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। उनकी जीत के बाद ये सारे लड्डू पूरे गांव में बांट दिए जाएंगे।"

द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मान रहे लोक कलाकारों और आदिवासी नर्तकियों ने भी अपने प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास किया। ये कलाकार परिणाम घोषित होते ही सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। ओडिशा में लोक कलाकार देश की पहली आदिवासी महिला के राष्ट्रपति बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

द्रौपदी मुर्मू की जीत इसलिए पक्की मानी जा रही है क्योंकि चुनाव में उन्हें 27 दलों का समर्थन मिला था। जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत केवल 14 राजनीतिक दलों का समर्थन ही जुटा पाए। 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी। 

Web Title: Droupadi Murmu village to celebrate her victory by distributing 20000 laddoos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे