लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के ऊपर दिखा ड्रोन, भारत ने घटना की जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग परिसर के ऊपर गत सप्ताह एक ड्रोन देखे जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को भारत ने पाकिस्तान से इसकी जांच कराने और यह सुनिश्चित कराने को कहा कि भविष्य में ऐसी सुरक्षा चूक दोबारा नहीं हो।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उनसे पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के उपर ड्रोन देखे जाने की खबरों के बारे में पूछा गया था।

बागची ने कहा, ‘‘ इस वर्ष 26 जून को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के परिसर के उपर ड्रोन देखा गया था । इस मामले को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की सरकार के समक्ष उठाया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि (पाकिस्तान) इस घटना की जांच करायेगा और सुरक्षा में ऐसी चूक को दोबारा होने से रोकेगा । ’’

इससे पहले घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया था कि भारतीय उच्चायोग इस मुद्दे को लेकर अपनी कड़ी आपत्ति पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष दर्ज करा चुका है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जम्मू वायु सेना स्टेशन पर 27 जून को विस्फोटकों से लदे ड्रोन से हमले की घटना घटी थी। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकियों द्वारा मानव रहित ड्रोन के जरिये भारत में प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की यह पहली घटना है।

जम्मू कश्मीर में वायु सेना स्टेशन पर आतंकी हमले के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है । आतंकवाद और आतंकी वित्तपोषण के बारे में हमारी ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं और सभी देशों से अपेक्षा करते हैं कि वे सीमापार आतंकवादियों की आवाजाही, आतंकियों की पनाहगाह और उनके वित्त पोषण को खत्म करने के लिये विश्वसनीय कदम उठायेंगे ।’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम पाकिस्तान से उसके क्षेत्र में आतंकवाद के नेटवर्क एवं उसके छद्म स्वरूप के खिलाफ ‘विश्वसनीय, पुष्ट करने योग्य एवं अपरिवर्तनीय’ कदम उठाने तथा 26 नवंबर के मुम्बई हमले और पठानकोट हमले को अंजाम देने वालों को न्याय के शिकंजे में लाने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी