लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुराने पेट्रोल और डीजल वाहन चलाने वाले सावधान! आपकी गाड़ी हो सकती है जब्त

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 30, 2023 16:06 IST

नोएडा में गाड़ियों को लेकर अब परिवहन विभाग सख्त। 1 फरवरी से 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपुरानी गाड़ियों को लेकर परिवहन विभाग सख्त10 साल पुरानी प्राइवेट और 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियां होंगी जब्तUP16 Z से शुरू होने वाली 1,19,000 गाड़ियां होंगी जब्त

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अब पुरानी गाड़ी चलाने वाले सावधान हो जाएं, क्योंकि गाड़ियों को लेकर अब परिवहन विभाग सख्त हो गया है। 1 फरवरी से 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को जब्त करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से छह टीमों का गठन किया गया है।

2 महिने पहले जारी किया था नोटिस 

केंद्र सरकार ने पुराने वाहनों को डिस्पोज करने के लिए स्क्रैपेज पॉलिसी जारी की थी। लेकिन पुरानी गाड़ियों को स्क्रैप करने के केंद्र सरकार की तरफ से घोषित स्क्रैप पॉलिसी के प्रति दिलचस्पी ना दिखाने के बाद यह निर्णय परिवहन विभाग की तरफ से ये निर्णय लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर में UP16 Z से शुरू होने वाले नंबर इन 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि 15 साल से ज्यादा पुरानी सभी गाड़ियों को नोटिस 2 महीने पहले ही जारी किया जा चुका है। ऐसे वाहन मालिकों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत छूट या परिवहन विभाग की तरफ से एनओसी लेकर दूसरे जिले में वाहन ले जाने की छूट है।

23 सरकारी कारें भी होंगी जब्त

नोएडा के आरटीओ कार्यालय ने 1,19,000 से ज्यादा पेट्रोल और डीजल कारों को नोटिस भेजा है, जिनका पंजीकरण पिछले साल रद्द कर दिया गया था। इन कारों में 23 कारें ऐसी भी शामिल हैं जो डीएम कार्यालय, पुलिस आयुक्तालय, जिला अदालत, व्यापार कर आयुक्त, परिवार कल्याण विभाग और निगरानी चिकित्सा अधिकारी की हैं।

क्या है स्क्रैप पॉलिसी?

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी को लाया गया है। इस पॉलिसी को सरकार द्वारा साल 2021 में लाया गया था। जिसका उद्देश्य 10 साल पुरानी प्राइवेट गाड़ियों और 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का है। कुल मिलाकर इस पॉलिसी के तहत प्राइवेट कारें सड़क पर सिर्फ 10 साल तक चल सकती हैं और कॉमर्शियल कारें केवल 15 साल तक चल सकेंगी।

टॅग्स :दिल्लीTransport Department of DelhiनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए