लाइव न्यूज़ :

डीआरडीओ ने अपनी प्रयोगशाला में क्वांटम संचार का किया सफल परीक्षण

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन (क्यूकेडी) प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए बुधवार को अपनी दो प्रयोगशालाओं के बीच संचार का सफल परीक्षण किया। क्वांटम आधारित संचार कुंजी को सुरक्षित रूप से साझा करने के लिए एक ठोस समाधान प्रदान करता है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘रक्षा और सामरिक एजेंसियों के लिए सुरक्षित संचार दुनिया भर में महत्वपूर्ण है और समय-समय पर एन्क्रिप्शन कुंजी का वितरण इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण जरूरत है। क्वांटम आधारित संचार कुंजी को सुरक्षित रूप से साझा करने की दिशा में एक ठोस समाधान प्रदान करता है।’’

बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद की दो प्रयोगशालाओं के बीच क्यूकेडी आधारित संचार की सफल प्रस्तुति के लिए डीआरडीओ को बधाई दी।

रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) और अनुसंधान केंद्र इमारत (आरसीई) ने इस प्रस्तुति में हिस्सा लिया।

बयान के मुताबिक, परीक्षण के दौरान संचार की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे एक तीसरे पक्ष का पता लगाने की पद्धति का भी प्रदर्शन किया।

बयान के मुताबिक, ‘‘सतत तरंग लेजर स्रोत का उपयोग चुम्‍बकत्‍व प्रभाव के बिना फोटोन उत्पन्न करने के लिए किया गया। परीक्षण में नियत समय सटीकता पिकोसेकंड की थी। सिंगल फोटॉन एवलांच डिटेक्टर (एसपीएडी) ने फोटॉनों के आने को दर्ज किया और कम क्वांटम त्रुटि दर के साथ केपीएस की श्रेणी में कुंजी दर हासिल की गई।’’

बयान में कहा गया कि डीआरडीओ में किए जा रहे काम का उपयोग क्वांटम सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्टार्ट-अप और एसएमई की मदद करने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू