लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण समारोह: द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण दिलाएंगे शपथ

By रुस्तम राणा | Updated: July 22, 2022 18:27 IST

राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोमवार को द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देशपथ के मद्देनजर सोमवार को संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे होगी शुरू25 जुलाई सोमवार को द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगीराजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यशवंत सिन्हा के खिलाफ जीत दर्ज की

नई दिल्ली: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई, सोमवार को संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी। इसके मद्देनजर उस दिन संसद के दोनों सदनों की बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी। लोकसभा एवं राज्यसभा की आम तौर पर कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होती है। 

राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सोमवार को द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी। इसके मद्देनजर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने फैसला किया है कि उस दिन उच्च सदन की बैठक दोपहर दो बजे शुरू की जाए ताकि सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकें। 

उधर, लोकसभा में पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने घोषणा की कि 25 जुलाई, सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे आरंभ होगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को जीत दर्ज की। 

उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित किया। मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। सोमवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद के केंद्रीय कक्ष में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को शपथ दिलाएंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी