लाइव न्यूज़ :

शिक्षक दिवस पर डॉ. वीणा आचार्य सम्मानित

By भाषा | Updated: September 5, 2021 18:04 IST

Open in App

फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं इंडियन कॉलेज ऑफ गायनी ऑफ स्टेट्स के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार को आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के महिला चिकित्सालय की पूर्व अधीक्षक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीणा आचार्य को सम्मानित किया गया। डॉ. आचार्य ने जयपुर में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए विभिन्न सीएमई कार्यशालाओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया है तथा वैज्ञानिक कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न सम्मेलनों में 500 से अधिक अतिथिव्याख्यान दिए हैं।उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर एजेसार में मास्टर ट्रेनर एवं गाइनी एंडोस्कोपिक सर्जरी की भूमिका भी निभाई है । डॉ. आचार्य ने एचआईवी एड्स की बीमारी के रोकथाम में सर्वाधिक महत्वपूर्ण देश की पहली महिला एसटीडी क्लिनिक की स्थापना करने का श्रेय तथा राजस्थान में पीएमटीसीटी (मदर टू चाइल्ड ट्रांसमिशन) के लिए केंद्र शुरू करने के अग्रणी कार्य की पहल भी की है।उन्होंने एसटीडी और एड्स एसटीआई की एचआईवी पाठ्यपुस्तक पर परामर्श पर एक अध्याय के साथ साथ स्टेप बाय स्टेप लर्निंग द आर्ट ऑफ़ गाइनी एंडोस्कोपी " सर्जरी में भी एक अध्याय में योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए