लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 30 लोग गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2019 22:39 IST

दिल्ली से एक डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी। जैसे ही बस थाना बीटा- दो क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंची उसका टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

दिल्ली से बिहार में दरभंगा जा रही एक डबल डेकर बस सोमवार शाम यमुना एक्सप्रेस- वे पर टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रेटर नोएडा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली से एक डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी। जैसे ही बस थाना बीटा- दो क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंची उसका टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार धर्मेंद्र तिवारी, भुल्ला सदा, ललन कुमार यादव, सुनील कुमार झा, मनोज शर्मा, रविंद्र यादव, लाल बाबू यादव, भिखारी यादव, महबूब यादव, हरी यादव, सत्य नारायण पंडित, शंभू माझी, सत्यदेव यादव, रघु पांडव, महेश यादव, रामनाथ यादव, सतीश साहू, कामेश्वर यादव, जमाल मुखिया, राम कल्याण, निर्मल पांडे, केदार सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य किया।

टॅग्स :दिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब