लाइव न्यूज़ :

पद्मावत: राजस्थान सरकार ने सर्कुलर जारी कर स्कूलों में 'घूमर' गाने पर बैन, बताई ये वजह

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 26, 2018 08:49 IST

उदयपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महिसागढ़ और भावनगर के स्कूल शिक्षा अधिकारी को भेजे एक नोटिस में कहा है कि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 'घूमर' गाना न बजाया जाए।

Open in App

फिल्म पद्मावत से बैन तो हट गया है लेकिन राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर इस फिल्म के गाने 'घूमर' पर प्रतिबंध लगा दिया है। घूमर गाने को बजाने और देखने के लिए बकयादा एक सर्कुलर जारी किया है। उदयपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा महिसागढ़ और भावनगर के स्कूल शिक्षा अधिकारी को भेजे एक नोटिस में कहा है कि गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 'घूमर' गाना न बजाया जाए।

दरअसल करणी सेना के विरोध के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने एहतियातन इस गाने पर बैन लगाया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, उन्होंने अपने नोटिस में कहा है, 'आपको यह सूचित किया जाता है कि वर्तमान समय में, राज्य में पद्मवत फिल्म पर सामाजिक और सांस्कृतिक विवाद छिड़ा हुआ है। इसलिए, आपके स्कूल में किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम या आयोजित समारोह के दौरान कृपया सुनिश्चित करें कि इस फिल्म के गाने 'घूमर' को न ही बजाया जाए और न ही इस पर डांस किया जाए।

उन्होंने कहा है, यदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'घूमर' गाना शामिल है तो आपको इसे निलंबित करने के निर्देश दिए जाते हैं। कृपया सुनिश्चित करें कि इस फिल्म से गाने से (स्कूल में) अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। बता दें कि 25 जनवरी (गूरूवार) को देश भर में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना का विरोध प्रदर्शन जारी है। बीते दिन करणी सेना ने राजस्थान, गुजरात मध्यप्रदेश में कई जगह आगजनी, तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। 

टॅग्स :पद्मावतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए