लाइव न्यूज़ :

मैसुरु सामूहिक बलात्कार मामले पर राज्य के गृह मंत्री के बयान से सहमत नहीं हूं: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:29 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार मैसुरू में एक कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करेगी और कहा कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा पर आए मुख्यमंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) और मेरे बेंगलुरु पहुंचते ही, हम तुरंत एक विशेष टीम गठित करेंगे।”उन्होंने कहा, “हम(जांच से) समझौता नहीं करेंगे।” बोम्मई ने कर्नाटक के गृह मंत्री ए ज्ञानेंद्र की इन टिप्पणियों से भी असहमति जताई जिसमें उन्होंने कहा है कि लड़की और उसके पुरुष मित्र को सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए था और घटना को लेकर उनपर निशाना साधकर विपक्षी कांग्रेस उनका ‘बलात्कार’ करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपने गृह मंत्री द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना के संबंध में की गई टिप्पणियों से सहमत नहीं हूं। मैंने उन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा है।” बोम्मई ने कहा, “मैंने अधिकारियों को मामले को गंभीरता से लेने और घटनाक्रम पर मुझे लगातार जानकारी देने का निर्देश दिया है।” इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए, बोम्मई ने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और न्याय के दायरे में लाया जाएगा।’’ मैसुरु में चामुंडी हिल के निकट पांच लोगों ने एक कॉलेज छात्रा से मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया और यह मामला बुधवार को सामने आया। आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया। पीड़िता और उसके मित्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार की आलोचना करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा, "वहां बलात्कार हुआ है, लेकिन कांग्रेस मेरा बलात्कार करने की कोशिश कर रही थी, वे गृह मंत्री का बलात्कार करने की कोशिश कर रहे हैं। वे राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह एक अमानवीय कृत्य है।"एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “(मंगलवार को) शाम करीब सात-साढ़े सात बजे वे (लड़की और उसका पुरुष मित्र) वहां गए थे। सुनसान जगह है, उन्हें नहीं जाना चाहिए था, लेकिन हम किसी को जाने से नहीं रोक सकते... यह सुनसान जगह है और वहां आमतौर पर कोई नहीं जाता है, क्योंकि वहां कोई नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो