लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी प्रचंड जीत की बधाई, कहा- अमेरिका के पिटारे में भारत के लिए बहुत कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2019 02:15 IST

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी करने जा रही है

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंशिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा इस बार 2014 से बेहतर प्रदर्शन करके 300 का आंकड़ा पार करने जा रही है ।मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ आपने फकीर की झोली भर दी है । हमने नये भारत के निर्माण के लिये जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें इसके लिये आशीर्वाद दिया है ।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बधाई दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को उनकी बड़ी जीत के लिए शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में दोबारा आने अमेरिका और भारत पार्टनरशिप से बड़े काम होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे महत्वपूर्ण कार्य एकसाथ जारी रहेंगे।  ट्रंप ने कहा है कि बहुत अच्छी चीजें हमारे पिटारे में भारत के लिए हैं। 

नरेन्द्र मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं भी आशा करता हूं दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध रहे। ये जीत भारत की जनता की है। 

अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भव्य जीत पर उन्हें बधाई देते हुई भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत करने की दिशा में एकसाथ काम करने की इच्छा जाहिर की। शक्तिशाली सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा, ‘‘ सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष होने के नाते में आज भारतीय लोगों को ऐतिहासिक चुनाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं...इतिहास के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक चुनाव।’’

सांसद टॉम सौउजी ने कहा कि भारत और अमेरिका के लिए अगले 50 वर्ष काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। सौउजी ने कहा, ‘‘ दोबारा चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं’’ कई विश्व नेताओं ने मोदी को आम चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी और उनके साथ द्विपक्षीय बातचीत करने का संकल्प भी लिया।

इस बीच अमेरिका में बसे भारतीय भी कई जगह मोदी की जीत का जश्न मनाते दिखे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में लगातार दूसरी बार वापसी करने जा रही है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर