लाइव न्यूज़ :

जनता पर महंगाई की एक और मार, 15 रुपये महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, दिल्ली-मुंबई में 899.50 रुपये पहुंची कीमत

By विशाल कुमार | Updated: October 6, 2021 10:04 IST

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये हो गया है. वहीं, पांच किलो के सिलेंडर का दाम 502 रुपये तक पहुंच गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है.पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 898 रुपये चुकाने पड़ेंगे.पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 305.50 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि अब सब्सिडी भी नहीं आ रही है.

नई दिल्ली: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार से घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है.

इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये हो गया है. वहीं, पांच किलो के सिलेंडर का दाम 502 रुपये तक पहुंच गया है.

दिल्ली-मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो गई है. पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 898 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

कोलकाता में 926 और चेन्नई में अब 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपये में मिलेगा.

बता दें कि, पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 305.50 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि अब सब्सिडी भी नहीं आ रही है.

बता दें एक अक्टूबर को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। वहीं,एक सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था.

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा.

टॅग्स :एलपीजी गैसमहंगाईPetroleum Ministryमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल