लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मचारी को लगेगा टीका

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में शनिवार को एलएनजेपी अस्पताल में एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सफाई कर्मचारी को कोविड-19 का टीका दिया जाएगा। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

टीकाकरण अभियान की शुरुआत सुबह के समय होगी और केजरीवाल दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) का दौरा करने वाले हैं जिसने पूरे महामारी के दौरान बेहतर सेवा प्रदान की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार, 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे एलएनजेपी अस्पताल का दौरा करेंगे जहां वह दिल्ली सरकार के कोविड-19 टीकाकरण अभियान का जायजा लेंगे।’’

एक सूत्र ने बताया कि केजरीवाल की मौजूदगी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सफाई कर्मचारी को कोविड-19 का टीका लगेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 81 केंद्रों पर कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण