लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: सीएम सुक्खू की मां के साथ डॉक्टर ने किया दुर्व्यवहार, शिकायत के बाद जांच समिति गठित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2023 07:48 IST

मामले में बोलते हुए हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की मां ने एक डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। डॉक्टर का दावा है कि उसने मरीज के साथ गए रिश्तेदारों को केवल मास्क पहनने को कहा था। ऐसे में शिकायत के बाद जांच समिति का गठन हुआ है।

शिमला:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां द्वारा एक डॉक्टर के खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है शिकायत

शिकायत के अनुसार, मुख्यमंत्री की मां अपने दो रिश्तेदारों के साथ नौ अप्रैल को नादौन सिविल अस्पताल गई थीं, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कथित तौर पर उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया है। एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर से जवाब मांगा गया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बुजुर्ग मरीज की पहचान की जानकारी नहीं है। डॉक्टर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने मरीज के साथ गए परिवार के सदस्यों को केवल मास्क पहनने के लिए कहा था। 

शिकायत के बाद जांच समिति का हुआ गठन

हमीरपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के. अग्निहोत्री ने कहा कि डॉक्टर के जवाब के बाद एक जांच समिति का गठन किया गया है और जल्द ही एक रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को अस्पतालों में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।  

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

क्राइम अलर्टAshok Kharat Scandal: 15 लाख रुपये का शहद बेचा?, खाने से यौन क्षमता और शक्ति बढ़ेगा?, अशोक खरात जांच में नया और चौंकाने वाला खुलासा?

भारतबिहार: बजट सत्र के दौरान विधान पार्षद डॉ. हर्षवर्धन आजाद के ग्रामीण चिकित्सकों को झोला छाप कहे जाने से भड़के ग्रामीण चिकित्सक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos