लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ा कपड़ा : पीड़िता की मौत

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:26 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई शाहजहांपुर जिले में, प्रसव के दौरान जनवरी में डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर पेट में कपड़ा छोड़ देने से पीड़ित महिला की करीब छह महीने बाद, 26 जुलाई को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र के रामापुर उत्तरी गांव में रहने वाले मनोज की 30 वर्षीय पत्नी नीलम का पिछली छह जनवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के जरिए प्रसव हुआ था। आरोप है कि एक चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में कपड़ा छोड़ दिया दिया था।

पीड़िता के पति मनोज ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया कि उनकी पत्नी की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में सोमवार की रात में मौत हो गई। उन्होंने मामले की शिकायत की है लेकिन अब तक किसी ने भी उनके न तो बयान लिए और ना ही आरोपी डॉक्टर पर कोई कार्रवाई हुई।

उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उसकी पत्नी के पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। गत 21 जून को मेडिकल कॉलेज में कराये गये सीटी स्कैन से पेट में कपड़ा होने की पुष्टि हुई थी तथा उसके बाद ऑपरेशन करके कपड़ा निकाला गया था। बाद में हालत गंभीर होने पर पीड़िता को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया था।

इस बीच, राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में बनाई गई जांच कमेटी ने आरोपित डॉक्टर पंकज को फोन करके उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने बात टाल दी।

इस बात की पुष्टि जांच कमेटी के सदस्य डॉक्टर सरोज कुमार ने करते हुए बताया कि अब डॉक्टर पंकज जांच कमेटी को बयान देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपित डॉक्टर पंकज छह माह के लिए सीनियर रेजिडेंट के पद पर यहां काम कर रहे थे और कार्यकाल पूरा होने के बाद वह मेडिकल कॉलेज से चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार