लाइव न्यूज़ :

क्या पीएम नरेंद्र मोदी के माता-पिता और परिवार के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: November 26, 2018 09:18 IST

कांग्रेस नेता विलासराव मुत्तेमवार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पिता का नाम किसी को पता नहीं है, वह मोदी राहुल गांधी से हिसाब मांगते हैं। इस बयान पर विवाद मच गया है। जानें, पीएम मोदी के परिवार के बारे में...

Open in App

भारत के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। चुनावी मौसम में भारतीय राजनीति का स्तर गिरता चला जाता है। नैतिकता और मर्यादाओं को भूलकर नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत हमलों से भी नहीं कतराते। फिलहाल राजनीति में यही देखने को मिल रहा है। बीजेपी-कांग्रेस नैतिकता का दुहाई देते हुए भी एक-दूसरे पर हमलावर हैं।

राजस्थान में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विलासराव मुत्तेमवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के बारे में एक अटपटी राय रख दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रधानमंत्री मोदी के पिता का नाम किसी को पता नहीं है, वह मोदी राहुल गांधी से हिसाब मांगते हैं, जबकि एक राहुल गांधी हैं जिसकी पीढ़ियों के बारे में सबको पता है। बयानबाजी में अभिनेता से नेता बने राज बब्बर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वयोवृद्ध माता की उम्र से तुलना कर दी।

चुनावी दंगल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता और मां का नाम उछाले जाने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस अध्यक्ष से माफी की मांग की है। पीएम मोदी ने भी चुनावी रैलियों में कांग्रेस के इन बयानों पर इमोशनल कार्ड चला।

खास मौकों पर पीएम मोदी अपनी मां का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं सिर्फ तभी उनके परिवार की चर्चा होती है। इसके अलावा माना जाता है कि उनका अपने भाई-बहनों से कोई खास संपर्क नहीं होता। इसलिए उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। आइए, उनके मां-पिता और परिवार के बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं।

- नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ।

- नरेन्द्र मोदी 6 भाई-बहनों में से तीसरे नंबर की संतान हैं। नरेन्द्र मोदी को बचपन में नरिया कहकर बुलाया जाता था।

- नरेन्द्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी। 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने स्टेशन से गुजर रहे सैनिकों को चाय पिलाई।

- दामोदरदास मूलचंद मोदी के छह बच्चे हैं- नरेंद्र मोदी, प्रहलाद भाई मोदी, पंकज भाई मोदी, वसंतीबेन हंसमुखलाल मोदी, समोभाई मोदी, अमृतभाई मोदी।

नरेंद्र मोदी की पीढ़ियों का पूरा तंत्र देखने के लिए आप नीचे चार्ट देख सकते हैं। (साभार- India Today)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराज बब्बरराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो