लाइव न्यूज़ :

'क्या BJP कार्यकर्ता रात को 2-2 बजे तक पत्ते खेलते है?', कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान पर कांग्रेस का सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 10:14 IST

बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उनका एक भाषण विवादों में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैकांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर पूछा कि क्या बीजेपी कार्यकर्ता रात 2-2 बजे तक पत्ते खेलते है?

मंदसौर:  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी नेता ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उनका एक भाषण विवादों में हैं।

कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वो चाहे कोलकाता में रहें या यहां, आधी रात को अगर बीजेपी कार्यकर्ता को पुलिस पकड़ ले तो उसके लिये थाने फोन करता हूं। मैं तो रात को 2 बजे खुद फोन उठाता हूं किसी कार्यकर्ता का फोन आए रात को 2 बजे थाने में फोन करता हूं देख लेना भैय्या, करना पड़ता है अपना कार्यकर्ता है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिसके बाद कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर पूछा कि क्या बीजेपी कार्यकर्ता रात 2-2 बजे तक पत्ते खेलते है? सलूजा ने इस पर ट्वीट करके लिखा है, महू चुनाव में अच्छे खर्च व रात 2 बजे की सेटिंग के बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मंदसौर में नया खुलासा।। “मै रात को 2 बजे कार्यकर्ताओं को पत्ते खेलने पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर थाने फ़ोन कर छुड़वाता हूं” भाजपा कार्यकर्ता रात को 2-2 बजे तक पत्ते खेलते है ?

बता दें कि इस बैठक में विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बंगाल में अमित शाह की वर्चुअल रैली को 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा और सुना। यह रिकॉर्ड है।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार