लाइव न्यूज़ :

द्रमुक सरकार ने एक विश्वविद्यालय के नाम से जयललिता का नाम हटाया, अन्नाद्रुक ने इसे प्रतिशोध बताया

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:18 IST

Open in App

तमिलनाडु की द्रमुक सरकार ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम वाले एक विश्वविद्यालय को अन्नामलाई विश्वविद्यालय के साथ एकीकृत करने का एक प्रस्ताव मंगलवार को विधानसभा से पारित कराया जबकि विपक्षी अन्नाद्रमुक ने इसका विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया एवं सड़क जाम की तथा इसे ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ करार दिया। जब उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने इस संबंध में सदन में विधेयक पेश किया तब अन्नाद्रमुक के उपनेता ओ पन्नीरसेल्वम और के पी अनबालागन ने उसका विरोध किया । मुख्य विपक्षी दल के सदस्य उठकर सदन से चले गये। भाजपा ने भी अपने सहयोगी दल का साथ दिया। पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में अन्नाद्रमुक विधायक ‘कलाईवनार आरंगम’ के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गये । बाद में पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया एवं एक हॉल में ठहराया। ‘कलाईवनार आरंगम’ में विधानसभा की कार्यवाही होती है। पन्नीरसेल्वम ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि द्रमुक सरकार ने ‘अम्मा’ जयललिता के नाम विश्वविद्यालय से उनका हटाकर और उसे अन्नामलाई विश्वविद्यालय से संबद्ध करके राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कई पहलों एवं उपलब्धियों का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री को जाता है तथा मुफ्त लैपटॉप जैसी पहल से सकल प्रवेश अनुपात राज्य में बढ़कर 50-51 हो गया जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 25 फीसद था। उन्होंने द्रमुक को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब अन्नामलाई विश्वविद्यालय बुरे दौर से गुजर रहा था तब अम्मा की सरकार ने ही उसे जीवनदान दिया था। अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने विल्लुपुरम, तिरूचिरापल्ली और रानीपेट समेत कई स्थानों पर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया एवं द्रमुक सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतTamil Nadu Elections 2026: एनडीए ने तमिलनाडु में सीटों का बँटवारा तय किया, 234 में से AIADMK 178 और बीजेपी 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भारतTamil Nadu Election Date 2026: तमिलनाडु में वोटिंग की तारीख, सीटें, मतदाता, मुख्य चेहरे और अन्य अहम आंकड़े

भारतAIADMK से निकाली गईं नेता शशिकला ने तमिलनाडु चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, पार्टी झंडे का किया अनावरण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील