करुणानिधि की तबीयत में गंभीर गिरावट, अस्पताल ने जारी की ताजा मेडिकल बुलेटिन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: August 7, 2018 04:51 PM2018-08-07T16:51:05+5:302018-08-07T16:56:54+5:30

करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं।

dmk chief m karundanidhi health detioriated drastically in last few hours | करुणानिधि की तबीयत में गंभीर गिरावट, अस्पताल ने जारी की ताजा मेडिकल बुलेटिन

डीएमके प्रमुख करुणानिधि पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 07 अगस्त: डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की तबीयत में पिछले कुछ घण्टों में गंभीर गिरावट आयी है। कावेरी अस्पताल ने मंगलवार शाम 4.30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है। 94 वर्षीय डीएमके प्रमुख पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। करुणानिधि को अस्पताल में देखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चेन्नई पहुँचे थे। 



 

इससे पहले सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में अस्पताल ने कहा था, ‘‘द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है। ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है।’’ अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने विज्ञप्ति में कहा, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी।

करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना के साथ ही बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी करूणानिधि का हालचाल पूछने सोमवार रात अस्पताल आये। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा ने गडकरी का स्वागत किया। उसके बाद गडकरी करूणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन और परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। गडकरी कल यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं।

गौरतलब है कि द्रमुक प्रमुख की पत्नी दयालु अम्मल भी सोमवार को अस्पताल पहुंची। 28 जुलाई से अभी तक वह पहली बार पति से मिलने आयी थीं। अम्मल व्हीलचेयर से अस्पताल पहुंचीं। सामान्य तौर पर इस व्हीलचेयर का इस्तेमाल करूणानिधि करते थे। बढ़ती उम्र के कारण अम्मल का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता अस्पताल जाकर करूणानिधि के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Web Title: dmk chief m karundanidhi health detioriated drastically in last few hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे