लाइव न्यूज़ :

किसके सिर सजेगा कर्नाटक सीएम का ताज, आज दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, मुख्यमंत्री के नाम का आज हो सकता है ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 07:35 IST

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने अपनी दिल्ली की यात्रा को रद्द कर दी थी। ऐसे में आज उनके दिल्ली जाने की बात सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब वहां सरकार बनाने की कवायत तेज हो गई है। ऐसे में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार आज दिल्ली जा सकते है। इससे पहले सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी दिल्ली का दौरा किया है।

नई दिल्ली:  कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे। शिवकुमार के भाई और पार्टी सांसद डी के सुरेश ने यह जानकारी दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार ‘लॉबिंग’ के बीच, कांग्रेस नेतृत्व ने सोमवार को चर्चा के लिए शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को दिल्ली बुलाया था। सिद्धरमैया सोमवार दोपहर दिल्ली पहुंचे, लेकिन शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अंतिम समय में अपनी यात्रा रद्द कर दी। 

बाद में शाम को, बेंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद डी के सुरेश ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की और इसके बाद संवाददाताओं से कहा कि उनके भाई मंगलवार को दिल्ली पहुंचेंगे। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में डी के सुरेश ने कहा, ‘‘हां, वह कल आएंगे।’’ गौरकरने वाली बात यह है कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीट में से 135 सीट जीतकर शानदार वापसी के बाद अब कांग्रेस के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती है। 

सोमवार को हुई थी बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने को लेकर तीनों पर्यवेक्षकों के साथ सोमवार को गहन मंत्रणा की, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका है। खड़गे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता अब मंगलवार को भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। 

आज हो सकता है सीएम के नाम का एलान

तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी। तीनों पर्यवेक्षक सोमवार शाम खड़गे के आवास पर पहुंचे और फिर लंबी बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी है... वह राज्य के नेताओं और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद कोई फैसला करेंगे।" 

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सबको विश्वास दिलाना चाहती है कि वह 6.5 करोड़ कर्नाटकवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में यह बात भी सामने आ रही है कि आज ऐसा हो सकता है कि कर्नाटक के अगले सीएन के नाम का एलान हो जाए। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर