लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: भाजपा पर हमलावर हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, कहा- भाजपा ने प्रदूषित किया विधान सभा, गोमूत्र से करेंगे सफाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2023 09:56 IST

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विधान सौध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से प्रदूषित हो गया और कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो उनकी पार्टी इसे गोमूत्र और डेटॉल से शुद्ध करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देडीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विधान सौध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से प्रदूषित हो गयाउन्होंने आगे कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो उनकी पार्टी इसे गोमूत्र और डेटॉल से शुद्ध करेगीभारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए शिवकुमार ने कहा कि आपकी सरकार के लिए केवल 40-45 दिन शेष हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि विधान सौध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से प्रदूषित हो गया था और कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो उनकी पार्टी इसे गोमूत्र और डेटॉल से शुद्ध करेगी। 

भगवा खेमे पर तीखा हमला करते हुए डीके शिवकुमार ने न केवल राज्य सरकार को "दुष्ट" कहा, उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा को अपना बोरिया बिस्तर बांध लेना चाहिए क्योंकि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों में कार्यालय छोड़ना होगा।

भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते हुए शिवकुमार ने कहा, "आपकी सरकार के लिए केवल 40-45 दिन शेष हैं। यह आपके टेंट को पैक करने का समय है। हम विधान सौधा को डेटॉल से साफ करेंगे। मेरे पास शुद्धिकरण के लिए गोमूत्र भी है, इस दुष्ट सरकार को जाना चाहिए। लोग यही चाहते हैं। बोम्मई, आप अपने मंत्रियों को सामान समेटने को कहिये।"

भाजपा द्वारा 'टेंडरश्योर' परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कांग्रेस के खिलाफ लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज करने के ठीक एक दिन बाद यह बात सामने आई है। कैग की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तहत 35,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने भाजपा पर पलटवार किया और पूछा कि उन्होंने पिछले साढ़े तीन साल में जांच का आदेश क्यों नहीं दिया। इसके अलावा, उन्होंने आरोपों को "निराधार" करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा के पास 40 प्रतिशत कमीशन का "ब्रांड" है।

 

टॅग्स :DK ShivakumarबेंगलुरुBengaluruBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"