लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में दिवाली की धूम: CM केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में की आरती, नीतीश कुमार ने जलाए दीये

By स्वाति सिंह | Updated: November 15, 2020 06:27 IST

बिहार चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करने वाले नीतीश कुमार ने भी पटना स्थित सरकारी आवास में दिवाली का पर्व मनाया। नीतीश कुमार ने दीये जलाकर त्योहार मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल के बीच संयमित तरीके से अपने-अपने अंदाज में दिवाली मना रहा है। CM अरविंद केजरीवाल ने भी बढ़ते कोरोना के बीच दिवाली का पर्व मनाया।

शनिवार को पूरा देश दिवाली का पर्व मना रहा है। आज कोरोना काल के बीच संयमित तरीके से अपने-अपने अंदाज में दिवाली मना रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बढ़ते कोरोना के बीच दिवाली का पर्व मनाया। उन्होंने अक्षरधाम मंदिर में आरती की।

इस दौरान सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। साथ ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

वहीं, बिहार चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करने वाले नीतीश कुमार ने भी पटना स्थित सरकारी आवास में दिवाली का पर्व मनाया। नीतीश कुमार ने दीये जलाकर त्योहार मनाया। बता दें कि ये दिवाली नीतीश कुमार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। उनके नेतृत्व में एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत पाया है, जिसके बाद एक बार फिर नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। 

इसके अलावा दिवाली के मौके पर कोलकाता के न्यू टाउन एरिया के निवेदित पल्ली स्लम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में कई घर आ गए। आग पर काबू पाने के लिए पांच फायर टेंडर भेजे गए हैं। 

दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह में भी दिवाली की रौनक नजर आई। यहां सजावटी लाइट जलाई गईं और दीये भी जलाए गए। दरगाह कमेटी के पीरजादा अल्तमश ने बताया कि दरगाह सभी लोगों के लिए है। लोग यहां त्योहारों पर आते हैं और दीये भी जलाते हैं।  

टॅग्स :दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

भारत अधिक खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए