लाइव न्यूज़ :

दिवाकरुणी का नया उपन्यास महारानी जिंदन कौर के जीवन पर आधारित

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारतीय अमेरिकी लेखक चित्रा बनर्जी दिवाकरुणी का नया उपन्यास 19वीं सदी की सबसे निडर महिलाओं में गिनी जाने वाली वीरांगना महारानी जिंदन कौर के जीवन पर आधारित होगा।

‘दि लास्ट क्वीन’ नामक उपन्यास को जनवरी 2021 में हार्परकॉलिन्स इंडिया जारी करेगा। प्रकाशकों ने इस बाबत मंगलवार को घोषणा की।

महाराजा रंजीत सिंह की सबसे छोटी और अंतिम महारानी जिंदन बहुत सुंदर थीं और जब उनके बेटे दलीप को महज छह साल की उम्र में राज्य का उत्तराधिकारी बनना पड़ा तो महारानी उनकी संरक्षक के तौर पर राजकाज में सक्रिय हो गईं ।

अपने बेटे की विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध जिंदन ने अंग्रेजों पर भरोसा नहीं किया और उन्हें पंजाब पर कब्जा नहीं करने देने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने परिपाटियों को पीछे छोड़ते हुए सार्वजनिक रूप से कामकाज संभाला।

प्रकाशकों के अनुसार ‘दि लास्ट क्वीन’ एक राजा और एक आम महिला की अनोखी प्रेम कहानी है, विश्वास और विश्वासघात की दास्तां है और मां एवं पुत्र के बीच मजबूत बंधन को भी बयां करती है।

दिवाकरुणी ने कहा कि वह भुला दी गईं महारानी जिंदन कौर के जीवन को पाठकों तक लाकर बहुत आनंदित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर