लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मंदिर: प्रसाद बांटने को लेकर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और मुख्य पुजारी के बीच छिड़ा विवाद, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 9, 2022 07:37 IST

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने प्रसाद बांटने की इस नई व्यवस्था से नाराज होकर सवाल किया और कहा, "मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि ट्रस्ट में कितने लोग हैं और आदेश जारी करने के लिए कौन जिम्मेदार है। जो कोई भी कहीं से आता है, वह ट्रस्टी बन जाता है।"

Open in App
ठळक मुद्देराम जन्मभूमि गर्भगृह में प्रसाद वितरण को बंद करने पर मुख्य पुजारी ने आपत्ति जताई है। इस विवाद पर बोलते हुए मुख्य पुजारी ने कहा "जो कोई भी कहीं से आता है, वही ट्रस्टी बन जाता है।"ऐसे में ट्रस्ट ने इस पूरे विवाद को लेकर अपनी सफाई भी दी है।

लखनऊ:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा राम जन्‍मभूमि गर्भगृह में प्रसाद वितरण बंद करने के फैसले पर वहां के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने आपत्ति जताई है। 

अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित राम लला के मंदिर में व्यवस्था को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि गर्भगृह में पुजारियों को राम मंदिर में पूजा के लिए आने वाले भक्तों के बीच प्रसाद बांटने पर रोक लगा दी गई है। 

1986 से चली आ रही प्रसाद वितरण को कुछ दिन पहले रोक दिया गया था

कुछ दिनों पहले, मंदिर ट्रस्ट ने गर्भगृह से प्रसाद के वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो 25 जनवरी 1986 से जारी था। ट्रस्ट ने प्रसाद बांटने की नई व्यवस्था शुरू की और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को राम मंदिर से कुछ दूरी पर भक्तों को प्रसाद बांटने का काम सौंपा गया है। 

आचार्य सत्येंद्र दास ने जताई आपत्ति

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस नई व्यवस्था से नाराज होकर सवाल किया कि क्या मंदिर में पुजारियों के बजाय ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा भक्तों को प्रसाद देना सही है। दास ने कहा, "मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि ट्रस्ट में कितने लोग हैं और आदेश जारी करने के लिए कौन जिम्मेदार है। जो कोई भी कहीं से आता है, वह ट्रस्टी बन जाता है।" 

मामले में क्या कहना है ट्रस्ट का

वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह प्रबंध किया है क्योंकि जब मंदिर से प्रसाद वितरित किया जाता था, तो भक्तों की सुगम आवाजाही में बाधा उत्पन्न होती थी इसलिए भक्तों के सुचारू आवागमन के लिए हमने मंदिर से कुछ दूरी पर एक ‘स्टॉल’ की व्यवस्था की है जहां से हम प्रसाद वितरित कर रहे हैं।’’ 

उन्‍होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रसाद को लेकर भीड़ से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर शुरू की गई है। 

टॅग्स :राम मंदिरउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"