लाइव न्यूज़ :

आपदा राहत: शाह नीत उच्चस्तरीय समिति ने पांच राज्यों के लिए 3,113 करोड़ रुपए की राशि को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने 2020 में प्राकृतिक आपदाओं और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों के लिए करीब 3,113 करोड़ रुपए की राशि शनिवार को मंजूर की।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन निधि (एनडीआरएमएफ) से अतिरिक्त केंद्रीय मदद मुहैया कराई जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

समिति ने 2020 में बाढ़, चक्रवातों (निवार एवं बुरेवी) और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से अतिरिक्त मदद मुहैया कराए जाने को मंजूरी दी है।

बयान में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित हुए बिहार को 1,255.27 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 280.78 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। तमिलनाडु को चक्रवात ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 63.14 करोड़ रुपए और ‘बुरेवी’ से प्रभावित होने के कारण 223.77 करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएंगे। इस तरह तमिलनाडु को कुल 286.91 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पुडुचेरी को ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 9.91 करोड़ रुपए और मध्यप्रदेश को खरीफ के मौसम में हुए कीट हमले के कारण 1,280.18 करोड़ रुपए मुहैया कराए जाएंगे।

इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने इन आपदाओं के बाद प्रभावित राज्य सरकारों से ज्ञापन पत्र मिलने का इंतजार किए बिना तत्काल अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम नियुक्त की थीं।

गृह मंत्री ने अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी देते समय कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है।

बयान में कहा गया कि इसके अलावा केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 28 राज्यों के लिए राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन निधि से 19,036.43 करोड़ रुपए और एनडीआरएमएफ से 11 राज्यों के लिए 4,409.71 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर