लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला, कहा- मोदी जी का गांधी प्रेम तो केवल मुखौटा है, बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2019 13:17 IST

देश की नरेंद्र मोदी सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रही है। इस दौरान बापू की जयंती के दिन ट्विटर पर 'गोडसे अमर रहें' ट्रेंड कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को कई ट्वीट किए हैं और उनसे अपील की है कि अगर आप ईमानदार हैं तो गोडसे प्रेमियों को अनफॉलो कीजिए। 

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार (04 अक्टूबर) को कई ट्वीट किए हैं और उनसे अपील की है कि अगर आप ईमानदार हैं तो गोडसे प्रेमियों को अनफॉलो कीजिए। 

दिग्विजय सिंह ने एक वेब पोर्टल की खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'मोदी जी का महात्मा गॉंधी प्रेम तो केवल मुखौटा है। जो गोडसे को देश भक्त मानते हैं उन्हें मोदी जी फॉलो करते हैं। और क्या प्रमाण चाहिये।' 

आगे उन्होंने लिखा, 'क्या महात्मा गॉंधी के बारे में ऐसे विचार रखने वाले गांधी जी की 150वीं जयन्ती ईमानदारी से मना सकते है? हरगिज़ नहीं। यह तो केवल रस्म अदायगी है एक और जुमला है। मोदी जी यदि आप ईमानदार हैं तो गोडसे प्रेमियों को अनफॉलो करिए... बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं।' उन्होंने एक ट्विटर हैंडल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'दुर्भाग्य है इस देश का। जिसे पूरे विश्व ने आदर्श पुरुष माना, जिसने इस देश को आज़ादी दिलाई, उसे मारने वाले जिन्हें मोदी जी फॉलो करते हैं और उनकी ट्रोल आर्मी महामंडित कर रही है?' 'हे राम'। आपको बता दें कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रही है। इस दौरान बापू की जयंती के दिन ट्विटर पर 'गोडसे अमर रहें' ट्रेंड कर रहा था। इसके बाद विपक्षी नेताओं और ट्विटर यूजर्स ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया और उन्हें बापू का झूठा महिमा मंडन करने वाला बताया। 

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महात्मा गांधी के जयंती के बहाने मोदी सरकार पर हमला बोला था। असदुद्दीन ओवैसी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि गोडसे ने तो गांधी को मारी थी मगर मौजूदा गोडसे गांधी के हिंदुस्तान को खत्म कर रहे हैं। जो गांधी को मानने वाले हैं मैं उनसे कह रहा हूं कि इस वतन-ए-अजीज (प्यारा वतन) को बचा लो। 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहनरेंद्र मोदीगाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीनाथूराम गोडसेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह