लाइव न्यूज़ :

अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रंप जी क्या शिक्षा देकर जाते हैंः दिग्विजय सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 19:25 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’’ मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ’ ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी।‘संपूर्ण राजनीतिक शास्त्र’ के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं।

दिग्विजय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर ‘बीबीसी.कॉम’ पर 20 फरवरी को प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून चिंताजनक : अमेरिकी आयोग – बीबीसी न्यूज हिंदी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘(बराक) ओबोमा जी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को (जनवरी 2015 में) संविधान का पालन करने का अनुरोध कर गये थे लेकिन ‘संपूर्ण राजनीतिक शास्त्र’ के ज्ञाता हमारे मोदी जी ने ठीक विपरीत काम किया।’’

दिग्विजय ने कहा, ‘‘अब देखते हैं मोदी जी के ‘परम मित्र’ डोनाल्ड ट्रम्प जी क्या शिक्षा देकर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’’ मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं।

लेकिन उनके दौरे से ठीक चार दिन पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ’ ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी, जो बीबीसी.कॉम हिंदी में प्रकाशित की गई थी। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया