लाइव न्यूज़ :

दीया मिर्जा ने बेटे को दिया जन्म, समय पूर्व प्रसव हुआ

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:56 IST

Open in App

मुंबई, 14 जुलाई अभिनेत्री दिया मिर्जा और उनके कारोबारी पति वैभव रेखी ने अपने पहले बच्चे की जन्म की खबर साझा करते हुए बुधवार को बताया कि मई में उनके घर एक लड़के का जन्म हुआ।

दिया ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम अव्यान आजाद रेखी रखा है और 14 मई को समय से पूर्व उसका जन्म हुआ था और अभी वह नवजात गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की खबर देते हुए कहा, ‘‘हमारे दिल की धड़कन, हमारे बेटे अव्यान आजाद रेखी का जन्म 14 मई को हुआ। समय से पहले आने के बाद से हमारे छोटे से करिश्मे की देखभाल नवजात आईसीयू में नर्स और डॉक्टर बिना थके लगातार कर रहे हैं। मेरे गर्भवती रहते हुए अचानक एपेंडेक्टोमी होने और बहुत गंभीर बैक्टीरिया संक्रमण होने के कारण सेप्सिस हो सकता था और यह जानलेवा साबित हो सकता था।’’

‘‘रहना है तेरे दिल में’’ और ‘‘संजू’’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली मिर्जा (39) ने कहा कि वह शुक्रगुजार हैं कि समय से इलाज मिलने के कारण ‘‘आपात सी-सेक्शन के जरिए उनके बच्चे का सुरक्षित जन्म हुआ।’’

मिर्जा ने कहा कि बच्चा जल्द ही घर आ जाएगा और उसके दादा-दादी और बड़ी बहन समायरा, योग गुरु सुनैना ‘‘उसे अपनी गोद में उठाने का इंतजार कर रहे हैं।’’ समायरा रेखी की पहली पत्नी की बेटी है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से मैं बस यह कहना चाहती हूं कि आपकी चिंता हमेशा मेरे लिए मायने रखती है और अगर संभव होता तो यह खबर पहले ही आपसे साझा करती। आपके प्यार, विश्वास और दुआओं के लिए शुक्रिया।’’

दंपत्ति ने एक निजी समारोह में 15 फरवरी को शादी की थी जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

मिर्जा ने इससे पहले फिल्म प्रोड्यूसर साहिल सांघा से शादी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?